विफा राजस्था जोन-1 के पदाधिकारियों ने सांसद आदरणीय रामचरण जी बोहरा और चिकित्सा मंत्री आदरणीय कालीचरण जी सराफ को जताया आभार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर 26 सितम्बर 2018। जवाहर लाल नेहरू मार्ग से अजमेर रोड जयपुर को मिलाने वाली मुख्य सड़क गोपाल पुरा बाईपास रोड का नामकरण भगवान् श्री परशुराम के नाम पर 'परशुराम मार्ग " करवाने के लिये जयपुर सांसद और विप्र फाउंडेशन के संरक्षक आदरणीय श्री रामचरण जी वोहरा और राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री आदरणीय कालीचरण जी सराफ को पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला और मिठाई खिलाकर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जोन-1 के प्रदेशध्यक्ष श्री देवीशकर जी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक, राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन, जोन-1 के प्रदेश महामंत्री श्री सतीश शर्मा, श्री संतोष नवहाल, जयपुर शहर अध्यक्ष श्री केदार शर्मा, युवा विंग के राष्ट्रीय महामंत्री जुगल शर्मा, अंकेश शर्मा सहित सेंकडो विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। इस अवसर पर सांसद श्री रामचरण जी बोहरा ने कहा कि यह विप्र फाउंडेशन के प्रयासों की जीत है ओर भगवान् विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के लिए जयपुर की जनता को यह नायाब तोहफा मिला है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण जी सराफ ओर नगर निगम महापौर और समस्त पार्षदों को भी साधुवाद किया।

More from Zonal News