विफा श्रीडूंगरगढ़ ईकाई ने किया चैतन्य रथयात्रा का किया स्वागत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

श्रीडूंगरगढ़, 11 नवंबर 2018। सामाजिक सरोकार, सामाजिक उत्थान और सामाजिक समरसता को समर्पित वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की ओर से श्रीगंगानगर से शुरू होकर हनुमानगढ़, पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूणकरणसर होती हुई सांय ८ बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहाँ पर चैतन्य रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। रथयात्रा के सारथी प्रदेश सचिव श्री एल. डी. तावणियां, राष्ट्रीय सचिव विष्णु पारीक प्रतिक पारीक थे। विष्णु पारीक ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता के लिए विप्र फाउंडेशन ने इस यात्रा का आयोजन किया है। रथयात्रा का स्वागत लक्ष्मीनारायण तावणियां, श्यामसुंदर पारीक, कैलाश पालीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम श्रीडूंगरगढ़ में ही रखा गया। सुबह ८ बजे हरि झण्डी दिखा कर रतनगढ़ के लिए चैतन्य रथ को विदाई दी गयी। श्री तावणियां ने बताया कि यह रथयात्रा श्रीडूंगरगढ़, चूरू, राजगढ़ होते हुए जोधपुर पहुंचेगी। इस अवसर पर नारायण पारीक, सुरेंद्र चुरा, राजेश शर्मा, सांवरमल सारस्वत, महावीर सारस्वत के अलावा विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण और सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News