विफा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष ने विफा के तहसील अध्यक्ष व महामंत्री को नियुक्त किया।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विफा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष ने विफा के तहसील अध्यक्ष व महामंत्री को नियुक्त किया।

हनुमानगढ, 24 अगस्त 2020। विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा हनुमानगढ़ जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष एवं तहसील महासचिव की नियुक्ति की गई। जिला अध्यक्ष कालूराम शर्मा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एवं हनुमानगढ़ जिला प्रभारी दिनेश दाधीच के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले की समस्त तहसीलों के तहसील अध्यक्ष के साथ-साथ तहसील महामंत्री की नियुक्ति भी की गई है। जिसमें हनुमानगढ़ से तहसील अध्यक्ष गोविंदराम शर्मा महामंत्री पवन शर्मा, भादरा तहसील से बाबूलाल शर्मा व जगदीश शर्मा, नोहर तहसील से सुभाष शर्मा व रमेश पुष्करणा, रावतसर तहसील से आनंद शर्मा व पवन कुमार जाजड़ा, पीलीबग| से बलविंदर भनोत व सुभाष गौड़, संगरिया से राजकुमार गौड़ व कमलेश शर्मा की नियुक्ति की गई है तथा 15 दिवस के अंदर उनको तहसील कार्यकारिणी बनाकर प्रधान कार्यालय में भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया है समाज के प्रति समर्पित भाव रखने वाले समाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को तहसीलों में कार्यकारिणी में जोड़ा जाएगा तथा उनको कार्य करने का मौका दिया जाएगा।

More from Zonal News