विसीसीआई के प्रिविलेज कार्ड का हुआ अनावरण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बैंगलोर, 8 सितम्बर 2019। बैंगलोर के पैलेस ग्राउंड स्थित किंग्स कोर्ट में विप्र फाउंडेशन के सफल १० वर्षों की उपलब्धि पर "विप्र दिव्य दशाब्दी" समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सीए श्री सुनील शर्मा ने कहा कि विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा "विप्र टू विप्र" (V2V) के वर्शन २ को लांच किया जा चूका हैं। श्री सुनील शर्मा ने "विप्र टू विप्र" (V2V) की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि सभी विप्रों को एक-दूसरे से जुड़ने के लिए इस ऐप्प को डाउन लोड करना चाहिए। विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महामंत्री श्री सुधीर व्यास ने विसीसीआई के प्रिविलेज कार्ड की विस्तृत जानकारी दी और इसमें रजिस्टर्ड होने पर होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर आईपीएस राजेशकुमार, विसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी और राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीर व्यास ने विसीसीआई के प्रिविलेज कार्ड का अनावरण किया।

More from Zonal News