शहर में भगवान परशुराम सर्किल का अनावरण, ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने संदेश

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

शहर में भगवान परशुराम सर्किल का अनावरण, ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने संदेश

डूंगरपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से आज बुधवार को शहर में उदयपुर रोड पर अस्पताल तिराहे पर भगवान परशुराम सर्किल का अनावरण किया गया। महाशिवरात्रि पर अनावरण को ऐतिहासिक बताते हुए ब्राह्मण समाज को एकजुट होने पर जोर दिया। शहर में ये पहला सर्किल है, जिसका नामकरण भगवान परशुराम के नाम पर किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के साथ सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।

More from Zonal News