श्री जितेंद्र भारद्वाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हरियाणा में खुशी की लहर।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

श्री जितेंद्र भारद्वाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हरियाणा में खुशी की लहर।

गुरुग्राम 5 सितंबर 2020। विप्र फाउंडेशन, हरियाणा के पदाधिकारी व विप्र बंधुओं ने पगड़ी पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर श्री जितेंद्र भारद्वाज जी को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ट, महामंत्री श्री योगेश कौशिक, उपाध्यक्ष श्री दयानंद वशिष्ठ, कोऑर्डिनेटर श्री राजेश शर्मा, सचिव श्री राम अवतार शर्मा, गुरुग्राम के सभी पदाधिकारियों ने संरक्षक हास्य कवि श्री पदम श्री सुरेंद्र शर्मा संस्थापक श्री सुशील ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोती का आभार व्यक्त किया। श्री जितेंद्र भारद्वाज ने विप्र फाउंडेशन को मजबूत करने में अपना संपूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। श्री जितेंद्र भारद्वाज जो तन मन और धन से विप्र फाउंडेशन को समर्पित है, ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वह जीवन पर्यंत समाज द्वारा बांधी गई पगड़ी को पगड़ी की लाज रखते हुए भविष्य में पहले से भी अधिक विप्र फाउंडेशन की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री भारद्वाज ने इस अवसर पर 251000/- का अनुदान कोरोना संकटकाल में आकस्मिक विपतियों से जूझ रहे हमारे समाज के 10000 परिवारों के लिए विप्र केयर अभियान में समर्पित किया है। आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप वशिष्ठ, श्री योगेश कौशिक प्रदेश महामंत्री, श्री राजेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राम अवतार शर्मा प्रदेश सचिव, राकेश भारद्वाज, श्री सत्यनारायण, श्री सुशील जोशी, श्री कृष्णा, श्री गोविंद, श्री के सी शर्मा, श्री गोविंद वशिष्ठ, श्री प्रदीप शर्मा, श्री संदीप भारद्वाज, श्री बृजेश पाठक, श्री विजय शर्मा, श्री प्रवीण शर्मा, श्री रवि शंकर भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

More from Zonal News