स्मार्ट स्टार्ट-अप की सौगात

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

स्मार्ट स्टार्ट-अप की सौगात

जयपुर, 12 फ़रवरी, 2017। दोपहर के सत्र में जयपुर के रामबाग पैलेस स्थित जयगढ़ हॉल में स्मार्ट स्टार्ट अप की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री बी एल जोशी ने कहा कि आज का उत्साह और आगाज देखकर संतुष्टि है कि इस शुरुआत के परिणाम अच्छे निकलेंगे। स्टार्ट अप्स के संयोजक श्री नीरज जी शर्मा ने स्टार्ट अप के बारे में सरकार की नीतियों और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में संक्षेप में जाधकारी दी। यूनिकॉन इण्डिया के श्री अनिल जोशी ने कहा कि जिनके पास कोई आइडिया है उनके लिए इससे बढिया कोई समय नहीं है। हैल्थी एप्प के निर्माता तुषार वशिष्ठ ने बताया कि आपकी उर्जा देखकर लग रहा है कि यह फाउंडेशन अन्य संगठनों से हटकर है। सफलता के गुर बताते हुए आगे कहा कि इसके तीन महत्वपूर्ण तथ्य हैंहार्ड वर्क, क्रिएटिविटी, और परसिस्टैंस। आपको कुछ नया करना है, चेंज लाना है तो कमिटमेंट के साथ आगे बढिए पैसा अपने आप आपके पैसा आ जाएगा। काम में निरंतरता जरुरी है। कड़ी मेहनत के बिना कुछ नहीं मिलता। अगर स्टार्ट अप को साइड बिजनेस की तरह देखेंगे तो कुछ भी प्राप्त नहीं होगा। पूरी निष्ठा, पूरी तन्मयता और अपना बेस्ट देने की नीयत के साथ स्टार्ट अप को स्टार्ट करें। फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता सतीश कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण को अपने टैलेंट को ब्रांड बनाने पर जोर देना चाहिए। पूरा समाज एक दूसरे की मदद करे इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यह हमें कच्छी गुजराती समाज से सीखना चाहिए। फिल्म लाइन में हमारी युवा पीढी आगे आए। छोटे बजट की फिल्मों में आएं। जो समृद्ध हैं वे इन युवाओं को फाइनेंस करें। फिल्म लाइन में अच्छी 0pportunities हैं। विभिन्न प्रदेशों की सरकारें काफी अच्छी फिल्म पालिसी ला रही हैं उनका लाभ उठाएं। हम साथ चलेंगे तो आगे तेजी से बढेंगे। अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे। नीरज शर्मा व राजेंद्र जोशी के संयोजन में हुई इस कार्यशाला में शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के छह विप्र युवाओं द्वारा स्टार्ट अप व्यापार के इनोवेटिव आइडियाज का प्रेजेनटेसन दिया गया। जिसे स्मार्ट स्टार्ट अप्स के चारों पेनलिस्ट वक्ताओं द्वारा बारीकी से समझा गया। सभी प्रस्तुतिकरण इतने प्रभावशाली थे कि चारों चयनकर्ताओं की सलाह पर सभी छह आइडियाज़ को समान रूप से श्रेष्ठ माना गया। विप्र फ़ाउण्डेशन द्वारा सभी युवाओं को स्टार्टअप आरम्भ करने हेतु १-१ लाख रुपये की राशि उपहार स्वरूप देने की घोषणा की गयी।

More from Central News