अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवकृष्ण गौड़ का अभिनंदन ।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर 8 मार्च 2019। विप्र फाउंडेशन जॉन-1 के पदाधिकारियों ने नारी दिवस पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीमती देवकृष्ण गौड़ का अभिनंदन किया । इस अवसर पर श्रीमती गौड़ ने कहा कि विप्र फाउंडेशन द्वारा समाज की नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बेटियों को शिक्षा स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं में 500 से अधिक बेटियों को जोड़कर लाभान्वित किया जा चुका है। विप्र फाउंडेशन द्वारा 151 बेटियों को शिक्षा ऋण, आर्थिक स्वालंबन के लिए 151 महिलाओं को ई कॉमर्स द्वारा निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण और 500 से अधिक बेटियों को कैरियर काउंसलिंग गाइडेंस देकर उनको उनको लाभान्वित किया है। इसके अलावा विप्र फाउंडेशन द्वारा भ्रूण हत्या को रोकने के लिए संचालित आठवां वचन कार्यक्रम द्वारा देश में दो लाख से अधिक लोगों को जागृत किया जा चुका है। इस अवसर पर जॉन-1 के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, महामंत्री श्री राजेश कर्नल और श्री सतीश शर्मा,जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष श्री केदार शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के श्री संतोष नवहाल, श्री अंकेश महर्षि, श्री रजनी कांत शर्मा के अलावा शहर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।

More from Zonal News