अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठवाँ वचन की प्रदेशाध्यक्ष सिम्पल व्यास ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, ८ मार्च २०१८। विप्र फाउण्डेशन के अभिनव आयाम आठवाँ वचन की प्रदेशाध्यक्ष सिम्पल व्यास के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गयी। अभियान की शुरुआत आज जयपुर स्थित एशिया के सबसे बड़े सर्किल उद्यान जवाहर सर्किल पर किया गया। शायं 5.30 से 7.30 तक के 2 घंटे के अभियान में 300 से अधिक लोगों ने अभियान को समर्थन दिया, जिसमें बैनर पर हस्ताक्षर करने के साथ ही फॉर्मेट में अपनी जानकारी भी भरी, जिसमें सर्व समाज ही नहीं सर्व धर्म समभाव का नज़ारा देखने को मिला। विप्र फाउंडेशन के प्रकल्प समरसता को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण ही नहीं सभी जातियों के लोगों और साथ ही हिंदुओं के अलावा मुस्लिम, सिख ओर ईसाई लोगों ने भी अभियान का समर्थन किया। इस अवसर पर विप्र फॉउण्डेशन युवाप्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री बलदेव व्यास, राजबिहारी शर्मा, रवि गौत्तम निमोडिया, जीतेन्द्र शर्मा, हितेश जोशी, डॉ. मनीषा, ममता शर्मा, एड. जे.पी. शर्मा, दीपेश शर्मा आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर "हम कन्याभ्रूण हत्या नहीं करेंगे, बेटी को बेटे के समान अवसर व सुविधायें उपलब्ध करायेंगे तथा जितना संभव हो समाज को जागरूक करेंगे।" की शपथ दिलायी गयी।

More from Zonal News