असहाय लोगों की मदद के लिए विप्र फाउंडेशन अग्रणी।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर 1 अप्रैल 2020 । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने और आम लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अभियान में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण, सदस्यों और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं मास्क वितरित किए। जयपुर में विप्र फाउंडेशन का जरूरतमंदों को मास्क प्रदान करने का संकल्प अभियान गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन 21 शहरों में मास्क बांटे गए। जयपुर में विप्र फाउंडेशन जोन-१ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा व श्रीमती ममता शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अशोक गुप्ता को पांच हज़ार मास्क प्रदान किये गए। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री पवन पारीक, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कर्नल, राजेंद्र शर्मा, श्री नरेंद्र ओझा, श्री तरुण भारती, श्री सुभाष पंडित आदि उपस्थित रहे।

More from Zonal News