आज से विप्र फाउंडेशन की सात दिवसीय 7लाख मास्क मुहिम का शुभारंभ।

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

आज से विप्र फाउंडेशन की सात दिवसीय 7लाख मास्क मुहिम का शुभारंभ।

कोलकाता, 2 अप्रैल 2020। आज श्री रामनवमी पर्व से विप्र फाउंडेशन की 7लाख मास्क मुहिम का शुभारंभ हुआ है। राष्ट्र और मानवता के समक्ष वर्तमान में आयी घोर विपदा में संस्था के कार्यकर्ताओं, शुभेक्षुओं ने जिस संवेदना, दायित्व निर्वहन का परिचय दिया है वह प्रणम्य है। राजस्थान से लेकर बंगाल तक व उत्तराखण्ड से लेकर तेलंगाना तक से हमें विभिन्न शहरों से मास्क वितरण में अपना योगदान देते विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की सूचनाएं हमें प्राप्त होने लगी है। कोलकाता के उस सप्तऋषि भवन स्थित राजस्थान ब्राह्मण संघ के इस भवन से आज प्रातः मास्क वितरण का आगाज किया गया जिसमे श्री अमित शर्मा, श्रीमती वन्दना पुरोहित, श्री राजकुमार व्यास, श्री वेदप्रकाश जोशी ने अपनी महती भूमिका निभाई। बीकानेर में मास्क मुहिम का जोरदार आगाज हुआ । जिसमे विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता घर घर जाकर मास्क बांट रहे है। बीकानेर में स्थानीय पार्षदों का खास सहयोग रहा। विप्र फाउंडेशन जोन-12 महाराष्ट्र के मीरा भायंदर विप्र फाउंडेशन इकाई के अध्यक्ष सीए श्री दयाराम जी पालीवाल की अगुआई में रामनवमी पर मास्क मुहिम की शानदार शुरुआत की। मीरा भायंदर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियो एवम रिक्शा चालकों को १००० मास्क का वितरण किये गए। मास्क मुहिम में महाराष्ट्र का मुम्बई और वृहत्तर मुम्बई में हनुमान जयंती तक लगभग 25 हजार मास्क वितरित करने का लक्ष्य है नारिशक्तियाँ ने आगे बढ़ कर सहयोग दिया, जिसमे श्रीमती प्रियंका दयाराम पालीवाल, श्रीमती भावना तरुण ढंढ और श्रीमती स्नेहा महेश गौड़ मुख्य थी। इसी तरह से इस मुहिम के अंतर्गत गुजरात के सूरत में सुमित्रा राजपुरोहित के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरित किये गये।

More from Central News