आठवाँ वचन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री राजेंद्र जोशी व प्रदेशाध्यक्ष सिम्पल व्यास का "सुरमन संस्थान" जयपुर का दौरा।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन "आठवाँ वचन" राजस्थान (जोन 1) द्वारा "सुरमन संस्थान" के बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरमन संस्थान में 107 अनाथ बच्चे रहते हैं जिनमें से लगभग 75 बच्चियां हैं। "आठवाँ वचन" की प्रदेशाध्यक्ष सिम्पल व्यास के नेतृत्व में इन बच्चों के साथ समय बिताने, बातें करने, उनके हुनर से वाकिफ़ होने तथा परिवार की तरह उनको कुछ उपहार देने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठवाँ वचन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री राजेंद्र जोशी (बैंगलौर) से बच्चियों से मिलने के लिए पधारे । तथा आठवाँ वचन को जोर शोर से चलाने का आग्रह किया । इस अवसर पर संस्थान के पिता श्री सुरेन्द्र चतुर्वेदी जी ने सभी बच्चों की प्रतिभाओं से अवगत करवाया। आश्चर्य की बात है कि इनके स्वयं के बच्चे भी अन्य बच्चों के साथ ही उसी तरह रहते हैं। विफा आठवाँ वचन की प्रदेश उपाध्यक्ष शताब्दी अवस्थी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा, रूचि शर्मा के साथ अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Zonal News