कैरियर कॉउन्सिलिंग का प्रथम सेशन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

चूरू, चाकसू, उदयपुर, 26 सितम्बर 2016 । "दि फ्यूचर सोसाइटी" एवं "विप्र फाउण्डेशन" के संयुक्त तत्वावधान में गत 8 सितम्बर 2016 को विश्व साक्षरता दिवस पर युवाओं को समर्पित कैरियर काउन्सिलिंग संबंधी पायलट प्रोजेक्ट "सारथी" का उद्घाटन राजस्थान के चूरू, चाकसू और उदयपुर में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया गया था। इन तीनों केंद्रों पर कैरियर कॉउन्सिलिंग की प्रथम कॉउन्सिलिंग में दिल्ली के प्रख्यात कैरियर काउन्सलर और कैरियर प्लस सर्विसेज, दिल्ली के निदेशक डॉ. पंकज जैन ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया। श्री पंकज जैन पहले यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स, यूके में डायरेक्टर पद पर कार्यरत थे। श्री जैन ने बच्चों की योग्यतानुसार विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए विकल्पों के बारे में प्रश्न पूछे और श्री जैन ने प्रत्युत्तर में प्रत्येक बच्चे को उसकी योग्यतानुसार विभिन्न विकल्प सुझाए। लगभग 2 घंटे चले सेशन में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और को कैरियर सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की । तीनों केंद्रों से लगभग चालीस विद्यार्थियों ने काउन्सलिंग का लाभ उठाया और सभी के चेहरों पर संतोष का भाव था। तीनों केंद्रों पर लगभग 1100 बच्चे कैरियर कॉउन्सिलिंग के लिए पंजीकृत हो चुके है।

More from Zonal News