कैरियर कॉउन्सिलिंग का सेशन -16 नवम्बर, 2016

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

चूरू, चाकसू, उदयपुर, 16 नवम्बर 2016 । "दि फ्यूचर सोसाइटी" एवं "विप्र फाउण्डेशन" के संयुक्त तत्वावधान में 16 नवम्बर 2016 को युवाओं को समर्पित कैरियर काउन्सिलिंग संबंधी पायलट प्रोजेक्ट "सारथी" का कॉउन्सिलिंग में दिल्ली के प्रख्यात काउन्सलर श्री शरद कोहली ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन किया। श्री कोहली ने तीनों सेंटरों के (चूरू, चाकसू, और उदयपुर) के छात्रों के हार्डवेयर, नेटवर्किंग, आईपीएस, सीए, कंप्यूटर साइंस, चिकित्सक, एल. एल. बी. सहित अनेक विषयों पर रोचक जानकारी दी तथा सम्बंधित प्रश्नों का संतुलित जवाब देकर सबको संतुष्ट किया। दो घंटे चले इस सेशन में श्री कोहली ने कंप्यूटर कोर्ष पर विशेष ध्यान देने की राय सभी छात्रों को दी। बच्चों की योग्यतानुसार विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। लगभग 2 घंटे चले सेशन में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और को कैरियर सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की । सूर्य प्रतिष्ठान भवन, 22, जयराम कॉलोनी, ठोकर चौराहा, उदयपुर, धर्म स्तूप के पास गोज्ञान भवन, चूरू और पुरानी टोंक रोड, चाकसू के तीनों केंद्रों से लगभग पच्चास विद्यार्थियों ने काउन्सलिंग का लाभ उठाया और सभी के चेहरों पर संतोष का भाव था।

More from Zonal News