चैतन्य रथयात्रा का कोटा में हुआ भव्य समापन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

कोटा, 15 नवंबर 2018। वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन की ओर से १२ नवंबर को राजसमंद से शुरू की गयी चैतन्य रथयात्रा खेरवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी होती हुई कोटा पहुंची जहाँ कोटा के कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री पंकज ओझा व भारी मात्रा में उपस्थित व्यक्तियों के मध्य रथ यात्रा के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ यात्रा के समापन को संपन्न किया गया। यात्रा प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव श्री विष्णु पारीक ने कोर्ट सभागार में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत कर भारी मात्रा में उपस्थित अधिवक्ताओं को विप्र फाउंडेशन की इस महत्वाकांक्षी रथ यात्रा का उद्देश्य बताया व सभी से यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया कि आगामी विधानसभा में शतप्रतिशत मतदान की अलख जगाई जाये। विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के २८ जिलों में आगामी विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने और गाय, गीता व गायत्री के संवर्धन और अनुसरण कर जीवन की सार्थकता के लिए इस यात्रा का आयोजन किया था जो आज सफल हुआ। इस समापन समारोह में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More from Zonal News