जयपुर 1 सितम्बर 2018। ब्राह्मणों के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन का जयपुर में बहुद्देशीय "सेंटर फॉर एक्सीलेंस" बनेगा। जिसमे एक ही छत के नीचे छात्रावास, विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य उच्च पदों की कोचिंग, कौशल विकास, टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर, वैदिक अनुष्ठान प्रशिक्षण आदि सुविधा मिल सकेगी। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। ब्राह्मण समाज के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण रूपरेखा को अंतिम रूप देने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस निर्माण के प्रभारी श्री एस एन श्रीमाली शनिवार को जयपुर आये। श्री श्रीमाली ने बताया कि 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस बहु मंजिले भवन में बच्चों के अध्ययन को दृष्टिगत रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएगी। श्रीमाली ने मानसरोवर में द्रव्यवती नदी के किनारे बनने वाले सेंटर फॉर एक्सीलेंस के लिए प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया। इस सेंटर के लिए 1900 मीटर भूमि विप्र फाउंडेशन को राजस्थान सरकार ने आवंटित की है। विफा राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष देवीशंकर शर्मा, विफा के राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन, जोन महामंत्री सतीश शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विमलेश शर्मा, जयपुर जिलाध्यक्ष केदार शर्मा ने श्रीमाली जी का स्वागत किया एवं भूमि पर निर्माण के सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की। भूमि की लोकेशन को देखकर श्रीमाली जी गदगद हो गये।
जयपुर में बनेगा विफा का सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन।
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…