जयपुर में सर्व-उत्कर्ष आयोजन की समीक्षा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 13 नवम्बर 2016 । सर्व-उत्कर्ष कार्यक्रम की रुपरेखा और समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा 12 और 13 नवम्बर 2016 को दो-दिवसीय यात्रा पर जयपुर पधारे। 12 नवम्बर को उनका पूरा समय जयपुर में विप्र उद्दोगपतियों, व्यापारीगण, प्रोफेशनल्स आदि से संपर्क करके तथा उनसे राय-मशविरा तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनको आमंत्रित किया।  दिनांक 13 नवम्बर को शिवानन्द मार्ग, मालवीयनगर स्थित सुनील तिवाड़ी के घर पर विफा जोन-1 के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की सभा रखी गयी।  श्री ओझा ने प्रातः 10 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला।  इस सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्यभार सौंपा गया।  विफा  जोन-1 के प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल को कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गयी तथा ऑफिसियल कार्यों, कोष सम्बंधित एवं देखरेख का कार्यभार विफा  जोन-1 के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक केशोट को दिया गया।  रामबाग होटल में मंच, साजसज्जा की देखरेख का कार्य राहुल बोहरा तथा राजेश कर्नल को सौंपा गया। विफा राजस्थान के संयोजक मुकेश दाधीच और सह-संयोजक विनोद अमन को विशेष आमंत्रित अतिथियों को सूचीबद्ध करने का कार्य एवं राजेश सारस्वत को राजस्थान के तीनों जोनों के पदाधिकारियों के पूर्ण विवरण सूचीबद्ध करने का कार्य दिया गया।  राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष संजीव सुरोलिया को सम्मानित किये जाने वाले प्रबुद्ध लोगों की सूचि बनाने और  सर्व-उत्कर्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता का भार दिया गया। पदाधिकारियों के आवास एवं चाय, चाय-नास्ता, भोजन के लिए लक्ष्मीविलास होटल में कमरे बुक करने का निर्णय लिया गया।

More from Zonal News