जयपुर में "सर्व-उत्कर्ष" कार्क्रम की तैयरियों का जायजा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 29 जनवरी 2017 । आगामी 12 फरवरी 2017 को जयपुर स्थित रामबाग पेलेस होने वाले "बिज़नेस समिट *सर्व-उत्कर्ष" कार्क्रम की तैयरियों का जायजा लेने विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी और सर्व उत्कर्ष आयोजन समिति के सचिव डॉ.सुनील शर्मा सीए, कल जयपुर पधारे। राजस्थान जोन-1 के महासचिव एडवोकेट राजेश कर्नल ने बताया कि आयोजन हेतु कार्यकर्ता एकजुटता से सक्रिय हैं। आयोजन स्थल, साज सज्जा, प्रचार, भोजन आदि पर निर्णय लेकर कार्य आरम्भ कर दिया गया है। सभी जिलों से उत्साहजनक भागीदारी निश्चित है। इस सप्ताह डेलिगेट्स पंजीयन की समीक्षा की जानी है। देश भर से लोगों के फ़ोन प्राप्त हो रहे हैं जिन्हें उपयुक्त जानकारी प्रेषित करने के लिये टीम गठित कर दी गयी है। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, राजस्थान के सहसंयोजक श्री विनोद अमन, सर्व उत्कर्ष के चेयरमेन श्री सुनील तिवाड़ी, उपाध्यक्ष श्री अशोक केशोट, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र शर्मा, कार्यालय प्रबंधक श्री शंकरलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

More from Zonal News