टोंक में विप्र फाउण्डेशन ने किया कवि सम्मलेन का आयोजन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

टोंक, 30 अप्रैल 2017 विप्र फाउंडेशन टोंक ईकाई द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर अंतिम दिन रविवार को मनसापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन किया। इसमें कवियों ने देर रात तक रचनाएं सुनाकर समां बांधे रखा। विख्यात कवियों में थे, कवियत्री चेतना शर्मा, कवी बृजराज स्नेही, जयदीप चुलेट, चंद्रदत्त तृषित, दिनेश दिवाकर, कौशलकिशोर, नाथूलाल, आशीष इन्दोरिया, करूणानिधि पारीक आदि ने खूब वाह-वाही लूटी और श्रोताओं को लोटपोट किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दूधिया बालाजी के संत शिरोमणि रामदास महाराज उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन, युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव व्यास आमंत्रित थे। इससे पहले संत शिरोमणि रामदास महाराज, जिलाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा ने भगवन परशुराम और माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर डॉ. रामेश्वर प्रसाद, एडीम लोकेशकुमार गौत्तम, निवाई पालिका चैयरमेन राजकुमारी शर्मा, पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा, आलियावाद वाले सीताराम शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के पण्डित शैलेन्द्र शर्मा, जिला अभिभाषाक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कांग्रेस मानवाधिकार विभाग अनुराग गौत्तम सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित थे।

More from Zonal News