त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि जयंती पर विप्र केयर योजना की शुरुआत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

त्यागमूर्ति महर्षि दधीचि जयंती पर विप्र केयर योजना की शुरुआत।

कोलकाता, 25 अगस्त 2020। विप्र फाउंडेशन द्वारा अपनी विप्र केयर नामक कोरोना राहत योजना के अंतर्गत महर्षि दधीचि जयन्ती पर आज 31 परिवारों को अन्नपूर्णा सहयोग रूपी राशन किट भिजवायी गयी। राजस्थान के जयपुर, छापर व बांसवाड़ा तथा हरियाणा के गुरुग्राम में विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों के घर ससम्मान सामग्री पहुँचायी। विप्र केयर के माध्यम से राशन किट के अतिरिक्त शिक्षा, चिकित्सा व कन्या विवाह के निमित्त सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। विप्र केयर से देश भर में समाज के दस हजार परिवारों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य है जिसे जनवरी माह तक पूरा किया जाना है। विप्र केयर में प्रदत्त मात्र एक हजार रुपयों की छोटी सी राशि किसी भूखे के पेट में अन्न, शिक्षार्थियों के हाथ में कॉपी-पेन्सिल, बीमार के प्राणों की रक्षा व कन्या के हाथ पीले करने में सहायक सिद्ध होगी। देव हित में सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले परम त्यागी महर्षि दधीचि की जयंती पर आप उदारमनाओं से लोक हित में किंचित सहयोग का विप्र फाउंडेशन आह्वान करता है। समस्त देशवासियों को जयंती उत्सव की हार्दिक बधाई। इस योजना की शुरुआत राजस्थान के जयपुर, छापर व बांसवाड़ा एवं हरियाणा के गुरुग्राम से की गयी है।

More from Zonal News