न्याय के लिये विप्र फाउण्डेशन द्वारा नोहर से जयपुर की 300 किमी की पैदल यात्रा की शुरुआत।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

नोहर, 11 जुलाई 2019। विप्र फाउण्डेशन द्वारा आज प्रातः नोहर से जयपुर तक की न्याय यात्रा आरंभ कर दी गयी। जसाना गांव के पवन व्यास की दो बरसों पूर्व पंचायत समिति में निर्मम हत्या कर दी गयी। 21 महीने बीत चुके अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। व्यास के गरीब परिवार में बूढ़े बाप रामस्वरूप जी पिछले तीन महीने से धरने पर बैठे रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं। विप्र फाउण्डेशन द्वारा भी समय समय पर धरना, ज्ञापन, प्रदर्शन किये गये लेकिन सब बेअसर। आखिर संस्था ने अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाते हुए नोहर से जयपुर की 312 किमी की पैदल यात्रा का एलान कर आज सुबह इसकी शुरुआत कर दी गयी। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राजगढ़ के श्री मुकेश रामपुरा ने पैदल कूच का बीड़ा उठाया। अनेक युवा साथी साथ जुड़ गये। मृतक पवन व्यास के पिता रामस्वरूप से भी रहा नहीं गया और वे भी साथ रवाना हो गये। सैकड़ों नोहरवासी मौके पर जुटे, आंखों में आँसू टपकते, क्रोध से कांपते व न्याय की आशा लिये सर्व समाजजनों ने पदयात्रा को रवाना किया। लगभग 30 किमी पैदल चलने के बाद यात्रा साहवा पहुंच गयी है जहां रात्रि विश्राम है। करीब २० दिन बाद यह न्याय यात्रा जयपुर पहुँच कर विधानसभा के सामने धरना का रूप धारण करेगी और इस बहुचर्चित हत्याकाण्ड के खुलासे और दोषियों को पकड़ने, एस. ओ. जी. की अस्थायी चौकी नोहर में लगाकर जाँच करने, तत्कालीन थाना प्रभारी और एसपी का नार्को टेस्ट करवाने, सीबीआई से जाँच करवाने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने, और दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जायेगी। इस यात्रा में विप्र फाउंडेशन के जुझारू नेता मुकेश रामपुरा, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश दाधीच, श्री रमेश कठोतिया, श्री राहुल जोशी, श्री राम अवतार सहित अनेक शुभचिंतकों ने यात्रा में साथ दिया।

More from Zonal News