पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की एक बैठक संपन्न

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

पूर्वी सिंहभूम, 01 अगस्त 2017। विप्र फाउंडेशन झारखण्ड ज़ोन ६ की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की एक बैठक जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाला जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में मंगलवार १ अगस्त को संध्या ४ बजे संपन्न हुई| बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री सुनील शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही पर प्रकाश डाला एवं आगे होने जा रहे कार्यक्रमों , संगठन विस्तार ,सदस्यता अभियान आदि के बारे में बताया , बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया की जिला कमिटी द्वारा केंद्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर निर्देशित एवं चयनित कार्यक्रमों यथा : विप्र सुस्वास्थ्य योजना,विप्र करियर काउंसलिंग , विप्र शिक्षा निधि, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, विप्र पर्यावरण, विप्र परिणय सेतु,विप्र जनक सम्मान, विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के कार्य विस्तारण आदि पर तेजी से कार्य करते हुए केंद्रीय विप्र फाउंडेशन के द्वारा चयनित योजनाओ को तिव्रता प्रदान की जाएगी | बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सांवरलाल शर्मा, प्रदेश महासचिव गणेश दायमा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मुकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रतिक शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे|

More from Zonal News