बैंगलोर में विप्र फाउंडेशन के दिव्य दशाब्दी समारोह के समापन पर जोन कर्नाटक द्वारा आगन्तुकों को आभार।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बैंगलोर, 8 सितम्बर 2019। विप्र फाउंडेशन जोन18 की ओर से श्रीकांत पाराशर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं जोन 18 के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने आभार जताते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीरप्रसादजी सोती, संस्थापक सुशीलजी ओझा, सभी संरक्षकगण, सभी जोन के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्यगण और अतिथिगण का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि आपने हमें वार्षिक साधारण सभा और दिव्य दशाब्दी समारोह बेंगलूरु में आयोजित करने का मौका दिया और आप सब गणमान्य पधारे भी। सुशीलजी के मार्गदर्शन में आयोजन को श्रेष्ठ बनाने का हमने तुच्छ सा प्रयास किया और अपेक्षानुसार 1100 से अधिक विप्रजन आशीर्वाद देने पधारे। हमारे सभी साथियों ने आपके आतिथ्य सत्कार में कोई कमी न आने देने एवं समारोह को भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया फिर भी जाने अनजाने कोई त्रुटि रह गई हो तो पूरी टीम की ओर से हम दोनों क्षमाप्रार्थी हैं। भविष्य में भी आपके स्नेह और सहयोग से और भी बड़े व बेहतर कार्य करने का साहस हम कर सकेंगे, ऐसा लगता है। देश विदेश से अतिथि पधारे और उन्होंने भी आपके साथ साथ सराहना के दो शब्द हमें कहे, वे हमारे लिए किसी अभिनंदन पत्र से कम नहीं हैं। हम अपने जोन के एक एक उर्जावान साथी का भी आभार जताना चाहते हैं कि भगवान परशुरामजी के आशीर्वाद से उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ी। आप सबका स्नेह बरकरार रहे, यही प्रभु से प्रार्थना है। पुनः धन्यवाद।

More from Zonal News