ब्रह्माजी मन्दिर बसन्तगढ राजस्थान के संत श्री शंकरानन्द जी महाराज ने किया सूरत विप्र गौरव भवन का अवलोकन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सूरत, 30 दिसम्बर 2019। यह सप्ताह विप्र फाऊंडेशन, सुरत जोन 15 के लिए एक यादगार बन गया जब संत श्री शंकरानन्द जी महाराज, ब्रह्माजी मन्दिर बसन्तगढ राजस्थान एवं अन्य विप्र विभूतियां सूरत विप्र गौरव भवन के अवलोकनार्थ पधारे। मुंबई चेप्टर वी.सी. सी.आई. के अध्यक्षश्री प्रताप पुरोहित, श्री नरेंद्रसिह राजपुरोहित अहमदाबाद, श्री मूलाराम राजपुरोहित, रेवदर एवं अन्य विप्र जन शामिल थे। विप्र गौरव भवन पर पधारे हुए महानुभावों का सम्मान विप्र फाऊंडेशन गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष श्री तुलसीभाई राजपुरोहित एव सुरत अध्यक्ष श्री घनश्याम जी सेवग द्वारा किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश शर्मा (दाढ़ी), पूर्व महामंत्री श्री योगेन्द्र शर्मा, मन्त्री श्री दिनेश दधीच, सूरत महामंत्री श्री मीठालाल पालीवाल सहित बड़ी संख्या मे विप्रगण मौजुद रहे। सन्त श्री एवं साथ पधारे सभी अथितियो ने सुरत के विप्र फाउंडेशन के कार्यो एवं भवन की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए विप्र फाउंडेशन को ओर अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में आवश्यक विचार विमर्श किया व सहयोग का आश्वासन दिया।

More from Zonal News