ब्राह्मणों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्तरीय

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

ब्राह्मणों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्तरीय
ब्राह्मणों के सबसे बड़े वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय स्तरीय तीन दिवसीय संकल्प पर्व 10 से 12 मई 2024 तक सूरत में आयोजित हो रहा है। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए देशभर से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 10 मई को लाडवी स्थित ओम नंदेश्वर गौशाला में सुबह 6 बजे गौ माता और भगवान परशुराम का पूजन कर छप्पन भोग समर्पित कर तीन दिवसीय संकल्प पर्व की शुरुआत की जाएगी। अगले दिन 11 मई को शाम 6 बजे से गोडादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट पर परशुराम महामहोत्सव मनाया जाएगा। अंतिम दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर विचार मंथन होगा।

More from Zonal News