भगवान परशुराम की जन्म जयन्ति के पूर्व फतहनगर-मावली में शोभायात्रा व धर्मसभा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

फतहनगर-मावली 23 अप्रैल 2017 । भगवान श्री परशुराम जी की जन्म जयन्ति के पूर्व विप्र फाउण्डेशन और सर्व ब्राह्मण समाज फतहनगर-मावली द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा पुरे नगर में होते हुए धर्मसभा में परिवर्तित हुई जिसमें मुख्य अतिथि चित्तोड़ लोकसभा सांसद श्री सी.पी.जोशी थे व अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी ने की। बतोर विशिष्ठ अतिथि राजस्थान इन्टक प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री जगदीश राज श्रीमाली, विप्र फ़ाउण्डेशन ज़ोन-१ए के प्रदेश अध्यक्ष श्री के. के. शर्मा व नगरपालिका चेयरमेन श्री ज्ञानचन्द पाटोदी उपस्थित थे। धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए श्रीमाली जी ने कहा कि हम सभी समाजों की समरसता को कायम रखनी है जिसका उदाहरण है कि ब्राह्मण ही जन्म, परण और मरण सहित सभी संस्कार बिना भेदभाव के करते है और सदियों से अपने ज्ञान के द्वारा मार्गदर्शन करते आये है। श्री धर्मनारायण जोशी ने पहली बार फतहनगर में आयोजन करने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया । धर्मसभा में स्वागत सम्बोधन श्री हरीश पंचोली ने दिया व धन्यवाद श्री जानूभाई ने दिया जबकि संचालन श्री विनायक जोशी ने किया। इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य विप्रगण मौके पर उपस्थित थे।

More from Zonal News