भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित एवं डॉ हर्षा त्रिवेदी द्वारा

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित एवं डॉ हर्षा त्रिवेदी द्वारा
भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित एवं डॉ हर्षा त्रिवेदी द्वारा संपादित ग्रंथ "भगवान परशुराम - आदर्श, प्रादर्श और प्रतिदर्श" का लोकार्पण 17 मार्च 2024 को कोलकाता में देश के ओजस्वी और यशस्वी कवि-साहित्यकार श्री राहुल अवस्थी के कर कमलों से किया गया। लोकार्पण समारोह में साहित्यकार श्री मालचंद तिवाड़ी, कोलकाता के सांसद श्री सुदीप बंदोपाध्याय, विप्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुशील ओझा, युवा जर्नलिस्ट, खबर अपडेट के संस्थापक श्री सुमित शर्मा, पार्षद श्री विजय ओझा, पार्षद श्री महेश शर्मा सहित डेढ़ हज़ार प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। दिग्गज समाजसेवी व विप्र फाउंडेशन के संरक्षक श्री बनवारीलाल सोती, राजस्थान ब्राह्मण संघ की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा व्यास, विप्र फाउंडेशन पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष श्री किशन गोस्वामी ने शुभकामनाएं दी। पुस्तक Vipram.in पर आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है।

More from Zonal News