भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का अलौकिक पूजन

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

अबोहर, 28 अप्रैल 2017। भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं शस्त्र विद्या के महान गुरु भगवान श्री परशुराम की जयंती 28-04-2017 शुक्रवार को खूब धूमधाम से मनाई गई। भगवान परशुराम चौंक व भगवान परशुराम मंदिर मे भगवान का पूजन माल्यार्पण व मिठाईयां बांटी गई। इस मौके पर विप्र समाज के लोगों का मेल-मिलाप और बधाइयों का खूब दौर चला। उसके बाद लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान परशुराम मंदिर मे ब्राह्मण सभा, अबोहर के चेयरमैन श्री मनीष शर्मा, श्री औमप्रकाश शर्मा, श्री टी.के.दत्ता, अध्यक्ष सारस्वत समाज के श्री महावीर सारस्वत, विप्र फाउंडेशन जोन-11 के प्रदेशाध्यक्ष श्री सहदेव शर्मा, श्री मनमोहन कालीया, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप शर्मा, ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री महेश शर्मा, श्री चंद्रभान शर्मा, श्री पवन सारस्वत सहित काफी सख्या. मे विप्रवंश ने भगवान श्री परशुराम की श्रृद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्री औमप्रकाश शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन प्रकाश डाला।,आये हुये विप्रवंश का चेयरमैन ब्राह्मण सभा, अबोहर के चेयरमैन श्री मनीष शर्मा व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप शर्मा ने सिरोपाओ से सम्मान कीया और आभार जताया।

More from Zonal News