महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज ने विफा के संस्कारोदय प्रकल्प की सराहना की।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

फतेहपुर शेखावाटी, 18 फ़रवरी 2020। बुधगिरीजी की मढ़ी के महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज से राष्ट्रीय सचिव और संस्कारोदय प्रभारी श्री विष्णु पारीक ने भेंट की और उनसे मार्ग दर्शन प्राप्त किया। श्री विष्णु पारीक ने महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज को विप्र फाउंडेशन के ब्राम्हणोंचित प्रकल्प संस्कारोदय के अंतर्गत यज्ञोपवीत, कर्मकाण्ड, वैदिक रीति से पूजन एवं विवाह संस्कार और मनुष्य के सरे धार्मिक अनुष्ठान को वैदिक रीति से करने की विधि की शिक्षा देने के कार्य किये जाते है। आज फतेहपुर (राजस्थान) स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बुधगिरीजी की मढ़ी के महंत श्री दिनेश गिरी जी महाराज से भेंटवार्ता की और उन्हें विप्र फाउंडेशन और संस्कारोदय के बारे में विस्तार से बताया। अत्यंत हर्ष का विषय है कि महाराजश्री ने विप्र फाउंडेशन के संस्कारोदय कार्यक्रम को सराहते हुए उसे अपना पूर्ण संरक्षण प्रदान करने का आशीर्वाद व आश्वासन प्रदान किया।

More from Zonal News