मुंबई विप्र फाउंडेशन ने सर्वसमाज की दिवंगत आत्माओं के कल्याणार्थ की नारायण पूजा व गीता पाठ।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

मुंबई विप्र फाउंडेशन ने सर्वसमाज की दिवंगत आत्माओं के कल्याणार्थ की नारायण पूजा व गीता पाठ।

मुम्बई, 17 सितम्बर 2020। विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र जोन-12 के तत्वावधान में मुम्बई में पितृ अमावस्या के दिन नारायण पूजा व गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कोरोना काल और अकाल मृत्यु प्राप्त सर्वसमाज की दिवंगत आत्माओं के कल्याण के लिये सामूहिक तर्पण कार्यक्रम व भगवान नारायण की पूजा अर्चना व सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सम्पूर्ण भारत में पितृ अमावस्या के दिन सामाजिक समरसता के पुनीत उद्देश्य की पालना में यह कार्यक्रम किया गया। मुंबई विप्र फाउंडेशन के आयोजन में गीता पाठ में सम्मिलित हुए विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक श्रीकिशन जोशी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा सीए, मुंबई अध्यक्ष मनोज शर्मा सीए, विकास बढाढ़रा के आलावा विप्र फाउंडेशन के सभी राष्ट्रीय और जोनल पदाधिकारीगण एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।

More from Zonal News