राजगढ इकाई द्वारा परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन, युवाओं का किया सम्मान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

सादुलपुर, 9 मई 2019। ब्राम्हण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन द्वारा गुरूवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम नवनिर्मित श्याम मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विफा की तहसील इकाई व महिला इकाई का गठन भी किया गया। विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोती की अध्यक्षता एवं रतनगढ के विधायक अभिनेष महर्षि के मुख्य आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि विफा के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, प्रदेश संरक्षक फतेहचंद सोती, प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, चुरू के जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा आदि ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा भगवान परशुरामजी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सभी का स्थानीय राजगढ इकाई के पदाधिकारियों ने स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में अतिथि रतनगढ के विधायक महर्षि ने कहा कि जीवन में मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्राम्हण समाज के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील विप्र फाउण्डेशन के दशाब्दी वर्ष की उल्लेखनीय गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए महर्षि ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन के संस्थापक सुशील ओझा के कुशल निर्देशन में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव कार्य हो रहा है। इससे पूर्व विफा के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक ने संगठन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। पारीक ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता व स्वजातीय गतिशीलता के उददेश्य को लेकर क्रियाशील विप्र फाउण्डेशन आज देश ही नहीं दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि विप्र शिक्षा निधि के माध्यम से वर्तमान समय तक करीब एक करोड 39 लाख रूपये के ऋण उच्च शिक्षा के लिए 214 होनहार युवक-युवतियों को दिए जा चुके हैं। कार्यक्रम में दिनेश दाधीच ने कहा कि विप्र समाज में युवाओं एवं महिलाओं की सशक्त भागीदारी व एकजुटता समाज को उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर बढाएगी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद सोती ने कहा कि हमारे आराध्य देव भगवान परशुरामजी ने जो संदेश सर्वसमाज के कल्याण के लिए दिया है वह हमें पूर्णरूप से सार्थक करना है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभी का स्वागत राजगढ तहसील इकाई के अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने किया। बडी संख्या में मौजूद विप्र समाज की महिलाओं, युवाओं एवं बुजूर्गों की उपस्थिति में बालकिशन शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल शास्त्री ने किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वर्ष पर्यंत विफा द्वारा यहां संचालित होने वाले विविध कार्यक्रम के लाभार्थी सहयोगीजनों तथा युवा कार्यकत्र्ताओं एवं सक्रिय महिलाओं का परशुरामजी के छायाचित्र के मेमेंटों भेंटकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में रमाकांत शर्मा, अजय शास्त्री, दुर्गेश जोशी, अरङ्क्षवंद गौड, पुरूषोत्तम शर्मा, मनीष शर्मा, रूपवर्षा भोजक, श्यामा शर्मा, मनीषा शाण्डिल्य, अंजु शर्मा, मुनी शर्मा, भगवती शर्मा, नंदलाल सुरोलिया, धनराज इंदोरिया, सुशील इंदोरिया, सुरेंद्र महर्षि, राहुल पारीक सहित अनेक जनों ने सहयोग किया।

More from Zonal News