राजस्थान की कोर कमिटी की मीटिंग जयपुर में सम्पादित हुई

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 6 अगस्त 2017। जयपुर के मानसरोवर स्थित प्रिंस होटल में सुबह 10:30 बजे राजस्थान की कोर कमिटी की मीटिंग सम्पादित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से पधारे विफा के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील ओझा, राष्ट्रीय संयोजक श्री श्रीकिशन जोशी, राष्टीय उपाध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष श्री शंकर शर्मा, विफा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा, विफा राजस्थान के संयोजक श्री मुकेश दाधीच, सहसंयोजक श्री विनोद अमन, के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के कोर सदस्य जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशकर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश कर्नल, कोषाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा,जोन-1A के प्रदेशाध्यक्ष श्री के के शर्मा, जोन-1B के प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत, प्रदेश महामंत्री श्री जितेन्द्र गौड़, वीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाडी, युवमंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री बलदेव व्यास, श्री जुगल शर्मा,आदि उपस्थित थे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जोन-1, जोन-1A , और जोन-1B के प्रदेशाध्यक्षों ने साल भर में अपने-अपने क्षेत्र में किये गये कार्यकर्मों का व्यौरा प्रस्तुत किया। प्रदेश के तीनों जोन द्वारा सालाना रिपोर्ट के साथ भविष्योन्मुखी रूपरेखा पर हुई चर्चा हुई । विप्र फाउंडेशन की गति को उत्तरोत्तर गति प्रदान करने व विफा की समाजोन्मुखी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने हेतु बहुआयामी शानदार योजनाओं का सूत्रपात हुआ।

More from Zonal News