विजेता बनी किंग्स इलेवन कुचामन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 12 जनवरी 2019। विप्र फाउंडेशन द्वारा अरावली क्रिकेट मैदान में चल रही विप्र प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन कुचामन बनाम नागौर बुल्स का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबले में किंग्स इलेवन ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करते हुए २० ओवर में प्रतिस्पर्द्धी टीम को १५२ रनों का लक्ष्य रखा। नागौर टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ९३ रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इस तरह से किंग्स इलेवन कुचामन ने ५९ रनों से अपनी जित दर्ज कराई। किशन जोशी ने ५० गेंद पर ५७ रन और २.५ ओवर में २५ रन व ५ विकेट ले कर मैन ऑफ़ द मैच का सम्मान पाया। जोन-१ के अध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा ने कहा कि समाज को अनेक कर्मठ कार्यकर्ता और सोशल मीडिया द्वारा चलाये गए अभियान के कारण नयी ऊर्जा मिली है। इस आयोजन को करीब ६७००० लोगों ने देखा और सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक ने भी अपने विचार रखे। खेल सहसंयोजक श्री प्रशांत पारीक ने सूचित किया कि आज सांय पारीक कॉलेज के पास गोविन्द गार्डन में विप्र प्रीमियर लीग का समापन समारोह का आयोजन रखा गया है जिसमे अनेक गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है।

More from Zonal News