विप्र फ़ाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ ईकाई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जोधपुर, 12 नवंबर 2017। विप्र फ़ाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ ईकाई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जोधपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में भावी कार्यकर्मों पर कार्ययोजनाएं निश्चित की गयी। युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डॉ.रवि शर्मा ने बताया की इस बैठक में विशिष्ट उपस्थिति के रूप में महापौर श्री घनश्याम ओझा विप्र फ़ाउण्डेशन के प्रदेश सह संयोजक श्री विनोद अमन, प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत, ज़िला अध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत, वीसीसीआई के जोधपुर प्रभारी श्री नवीन जोशी उपस्थित थे। श्री विनोद अमन ने इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के उद्देश्यों और वर्तमान में संचालित प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी वहीँ प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत ने सूचित किया कि चूरू, चाकसू और उदयपुर में तीन जगह कैरियर काउन्सलिंग सेन्टर चलाए जा रहे है और कई जिलों में और काउन्सलिंग सेन्टर खोले जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दी जाने वाली इन कैरियर काउन्सलिंग सेन्टरों में निःशुल्क काउन्सलिंग की जाती है, जिसमे बच्चों को अपना भविष्य चुनने में सहायता मिलती है। इसी तरह से विफा द्वारा ई-कॉमर्स की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती है। और यह ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इससे कमाई के गुर सिखाये जाते है जिसमे नवयुवक, नवयुवतियां, जो कंप्यूटर चलाना जानते है, इसका लाभ उठा सकते है। ट्रेनिंग होने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा । वेबसाइट www.viprafoundation.In पर जा कर ट्रेनिंग के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है तथा यह ट्रेनिंग निःशुल्क है और इसमें समय की कोई की कोई पाबन्दी नही है। इस अवसर पर श्री घनश्याम ओझा, और श्री कैलाश सारस्वत ने भी अपने विचार रखे। बैठक में १बी के कुल जिलों में से १२ जिलों के ५२ युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

More from Zonal News