जोधपुर, 14 जुलाई 2018। जोधपुर स्थित चंद्रा इम्पीरियल में विप्र फाउंडेशन जोधपुर ईकाई तथा फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर द्वारा आयोजित हृदय रोग सम्बन्धी जानकारी शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्डयिक सर्जन डा.राकेश चितोडौ ने कार्यक्रम में उपस्थित 150 से अधिक लोगों को हृदय संरचना व कार्यविधि की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप कुछ नियमों का पालन करे तो जीवनपर्यंत हृदय स्वस्थ ही रहता है जिसमें जीवनशैली, खान पान, व्यायाम कार्य समय पर विचार आदि के माध्यम से यह सम्भव है। तनाव को एक बड़ी वज़ह बताते हुए कहा कि युवा वर्ग में बढ़ते हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण तनाव या स्ट्रेस है जिसके चलते युवा व वृध्दों सभी को हृदय रोग के गम्भीर परिणाम देखने पड़ते है इसलिए सामान्य जीवन मे तनाव को सदैव दूर रखें। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक लवजीत पारिक ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर घनश्याम ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, विप्र फाऊंडेशन जोधपुर के अध्यक्ष कैलाश सारस्वत, वीसीसीआई जोधपुर चैप्टर के कोषाध्यक्ष कैलाश व्यास,लॉयन्स क्लब जोधाणा के चन्द्रा बूब, एसएन मूंदड़ा, विप्र फाउंडेशन युवा मंच के जिलाध्यक्ष गणेश पालीवाल व जितेंद्र गौड़, साझाहित के डॉ शिवदत्त व्यास, ललित पुरोहित व संयोजक घटकों में रितेश जोशी,पंडित सुरेश पाराशर,जे.एम. बूब, कमल जोशी, दिलीप पारीक, राजकुमार व्यास, ओमप्रकाश, श्रीकिशन पारीक, बाबुलाल, सत्यनारायण गौड़, सीमा शर्मा, राजकुमार शर्मा, कपिल बोहरा, सीएल सोनी, विनोद पारीक, धर्मेन्द्र जोशी, अशोक सिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति व मातृशक्ति सहित 150 गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में शिविर में विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चित्तौड़ा का स्वागत व अभिनन्दन माल्यार्पण व साफा पहनाकर और प्रवक्ता प्रभाकर ऐश्वर्य पुरोहित द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम संचालन व धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान संयोजक प्रभाकर ऐश्वर्य पुरोहित ने बताया कि अत्यंत व्यस्तता के चलते डॉ चित्तौड़ा ने जोधपुर की धड़कनो के लिए जो समय निकाला तथा आगन्तुक श्रोताओं ने इस सुअवसर का लाभ लिया वह चिरस्मरणीय रहेगा । इसके लिए आयोजन समिति के समस्त संयोजको की ओर से फोर्टिस हॉस्पिटल, डॉ चित्तौड़ा, लवजीत पारीक, अतिथियों व प्रतिनियुक्त समस्त स्टाफ सहित प्रत्येक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगी जिनके सहयोग से सफलतम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महापौर घनश्याम ओझा, हस्तीमल सारस्वत, विप्र फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, फोर्टिस के जोनल डायरेक्टर प्रतीम तम्बोली, जे.एम. बूब, कमल जोशी, दिलीप पारीक, राजकुमार व्यास, ओमप्रकाश, श्रीकिशन पारीक, बाबुलाल, सत्यनारायण गौड़, कैलाश व्यास, सीमा शर्मा, राजकुमार शर्मा, कपिल बोहरा, सी एल सोनी, विनोद पारीक, धर्मेन्द्र जोशी, अशोक सिंह भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्ति व मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
विप्र फांउडेशन जोधपुर ईकाई द्वारा हृदय रोग सम्बन्धी उपचार शिविर सम्पन्न।
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…