विप्र फाउंडेशन,सरकार और भाजपा के प्रतिनधिमण्डल की बैठक में सहमति बनी।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन,सरकार और  भाजपा के प्रतिनधिमण्डल की बैठक में सहमति बनी।

जयपुर, 12 अप्रैल 2021 । विप्र फाउंडेशन के लगातार धरने और मांग को लेकर अटल आंदोलन करने का परिणाम आया कि दिवंगत शम्भु पुजारी को न्याय मिलेगा। विप्र फाउंडेशन,सरकार और भाजपा के प्रतिनधिमण्डल की ३ घंटे तक चली बातचीत के बाद सहमति बानी कि शम्भु पुजारी जी के दोषी एडीएम, तहसीलदार, नगरपालिका के ईओ को हटाया जायेगा। पूरे प्रकरण की संभागीय आयुक्त से 30 अप्रेल तक जाँच पूरी करेंगे। लाठीचार्ज में मारे गए जगदीश सैनी जी की मौत की भी जाँच होगी। इस बीच शम्भु पुजारी की ज़मीन सहित 172 दुकानों को जाँच पुरी होने तक सील कर दिया गया और प्रदेश भर की मंदिर माफ़ी की ज़मीनों से क़ब्ज़ा हटाने के लिए क़ानून बनाने के लिए सरकार को अनुशंसा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में डॉ.किरोड़ीलाल मीणा जी, सांसद रामचरण बोहरा जी, डॉ अरुण चतुर्वेदी जी, विधायक अशोक लाहोटी जी, मुकेश दाधीच जी, राघव शर्मा जी, सुमन शर्मा जी, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज जी , बृजकिशोर उपाध्याय जी और ब्राह्मण समाज के संगठन विप्र फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल जी, अभिषेक मिश्रा जी शामिल हुए। सरकार की और से वार्ता में सरकारी मुख्य सचेतक ड़ा.महेश जोशी जी, मुख्य सचिव निरंजन आर्य, डीजीपी एमएल लाठर, ग्रह सचिव अभय कुमार, जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव, जयपुर आईजी हवा सिंह घुमरईया, सुरेश गुप्ता जी एसीएस होम, जयपुर और दौसा के कलेक्टर मौजूद रहे। न्याय की लड़ाई लड़ रहे सभी जागरुक लोगों को विप्र फाउंडेशन की ओर से बधाई।

More from Zonal News