विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा कोरोना पोसिटिव्स के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा कोरोना पोसिटिव्स के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था।

उदयपुर 3 मई 2021। जोन-१ए द्वारा कोरोना पोसिटिव, होम-क्वारंटाइन, हॉस्पिटल में इलाजरत सभी कोरोना रोगियों और हॉस्पिटल में रोगी के साथ आये लोगों के लिए भोजन बना कर उन्हीं की जगह पर निशुल्क भिजवाया जायेगा, यह सेवा आज से ही शुरू की गयी है। दोपहर के भोजन के लिए सुबह ७ से ९ बजे तक बुकिंग की जा सकेगी और भोजन की डिलीवरी ११ बजे से १ बजे की बीच की जाएगी। वैसे ही शाम के भोजन के लिए दोपहर २ से ४ बजे तक बुकिंग की जा सकेगी और भोजन की डिलीवरी ६ बजे से ८ बजे की बीच की जाएगी। इसकी व्यवस्था के लिए श्री सुनील शर्मा, श्री मुकेश पालीवाल, श्री सुनील पालीवाल और श्री मृगांक पालीवाल से संपर्क किया जा सकता है। श्री सुनील शर्मा शर्मा ने बताया कि यह भोजन वितरण की व्यवस्था आवश्यकता के अनुसार जारी रहेगी।

More from Zonal News