विप्र फाउंडेशन कटक इकाई की प्रथम बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन कटक इकाई की प्रथम बैठक संपन्न।

कटक, 4 जून 2020 । वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के जोन -10 के कटक चैप्टर की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक स्थानीय श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में कटक चैप्टर के अध्यक्ष श्री नथमल जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अत्यंत अल्प समय के आह्वान पर अधिकांश सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। जोन-10 के उपाध्यक्ष श्री दिनेश जोशी ने अध्यक्ष श्री नथमल जोशी का मंच पर स्वागत किया। वही प्रदेश सचिव श्री राजेंद्र पासोरिया ने कटक चैप्टर के महासचिव श्री प्रदीप शर्मा को का परिचय कराया। जोन-10 के महासचिव श्री अशोक चौबे ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों और उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों का परिचय दिया। श्री अशोक चौबे ने मंच का संचालन किया एवं की स्थापना के उद्देश्य और फाउंडेशन द्वारा विप्र समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु संचालित विभिन्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। युवा शक्ति को विप्र फाउंडेशन से सक्रिय रूप में जोड़ने का आह्वान किया। श्री दिनेश जोशी ने युवाओं से समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा वहीँ श्री नथमल जोशी ने एक सख्त विप्र समाज बनाने पर जोर दिया।

More from Zonal News