विप्र फाउंडेशन की बैठक में पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रृद्धांजली।

Central News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन की बैठक में पुलवामा शहीदों को दी गयी श्रृद्धांजली।

गुड़गांव, 24 फ़रवरी 2019। गुड़गांव में विप्र फाउंडेशन के पूर्व पुलवामा में हमारे ४० जवानों की सहादत पर दो मिनट का मौन रख कर अश्रुपूरित श्रृद्धांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रस्ताव पास किया गया कि पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए क्योंकि आज के दिन यह सम्पूर्ण राष्ट्र की आवाज है। विप्र समाज भी आज राष्ट्र के साथ खड़ा है और देश के लिये हर तरह का उत्सर्ग करने के लिये विप्र समाज तैयार है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि विप्र समाज भगवान श्री परशुराम के वंशज है और उनका अवतरण आसुरी शक्तियों के विनास के लिए ही हुआ था। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आंतकवाद आसुरी प्रवृति का द्दोतक है और उनका विनास करना हमारा धर्म और कृतव्य है। इसके उपरांत केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया।

More from Central News