विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवम् मार्गदर्शक आदरणीय श्री जगदीश मिश्र द्वारा उत्साहवर्धन।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवम् मार्गदर्शक आदरणीय श्री जगदीश मिश्र द्वारा उत्साहवर्धन।

राउरकेला, 26 जुलाई 2020। विप्र फाउंडेशन उड़ीसा जोन 10 द्वारा आयोजित यज्ञोपवीत व श्रावणी कर्म पर ऑनलाइन बैठक दिनांक में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब कोरोनावायरस के चपेट से हम एक दूसरे से मिलने में बाधाएं उत्पन्न हो रही है ऐसे समय पर यह कार्यक्रम कितना उत्साहवर्धक है, भाषा में प्रकाश करना कठिन है। इस प्रोग्राम का श्रेय मूलतः चार पांच सदस्यों पर जाता है, राष्ट्रीय कार्य कार्यकारिणी सदस्य तथा कैरियर काउंसलिंग चेयरमैन श्री ओम प्रकाश मिश्रा भुवनेश्वर, प्रांतीय अध्यक्ष श्री रामअवतार जी शर्मा एवं प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री शरद शर्मा, महासचिव श्री महेश जी शर्मा एवम् अशोक जी चौबे। श्री ओपी मिश्रा के अनुरोध पर संत श्री गिरधर गोपाल जी शास्त्री ने ऑनलाइन बैठक में विचार रखने के लिए स्वीकृति दी। संत श्री गिरधर गोपाल जी शास्त्री का यज्ञोपवीत पर शास्त्रीय आधार पर महत्वपूर्ण एवम् अनमोल प्रवचन से सभी लाभांवित हुए। ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महावीर जी प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सुनील जी शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं और उड़ीसा प्रभारी श्री कचरूप्रसाद जी शर्मा के उपस्थिति ने इस आयोजन को बहुत सफल बनाया। सभी ने अपने अपने वक्तव्य रखे एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आशा करता हूं ऐसे कार्यक्रम भविष्य में और भी आयोजित किए जाएंगे।

More from Zonal News