विप्र फाउंडेशन गुड़गांव ने वृद्धाश्रम को गोद लेकर सेवा शुरू की।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन गुड़गांव ने वृद्धाश्रम को गोद लेकर सेवा शुरू की।

गुड़गांव, 13 जून 2020 । विफा गुड़गांव ने ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए राशन आदि की सामग्री पहुँचा कर उनके चेहरों की खुशी देख ऐसा प्रतीत हो रहा मानो किसी तीर्थ की यात्रा पर आये हों। विप्र फाउंडेशन हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ट ने उपरोक्त भाव आज आधिकारिक रुप से वृद्धाश्रम गोद लेने के अवसर पर कहीं। विफ़ा के प्रदेश महामंत्री योगेश कौशिक ने कहा कि दुनियाँ की दौड़ में आगे निकलने की होड़ लगा रहे युवा पता नहीं क्यूँ इतने पत्थरदिल हो जाते हैं कि वे उन्हें भूल जाते हैं जिन्होने उसे दो कदम चलने के काबिल बनाया था। विप्र फ़ाउण्डेशन के संरक्षक श्री जी.एल. शर्मा ने कहा ‘औल्ड एज होम्स’ में रहने वाले बुजुर्गों का भी परिवार होता है, उनके होनहार बेटे ऐसे वृद्धाश्रम के खर्चे तो उठा सकते हैं लेकिन उनसे अपने माँ-बाप का बुढ़ापा सहन नहीं होता। विफ़ा संरक्षक योगेश हिलालपुरिया ने कहा की सवाल ये है कि समाज किस दिशा में जा रहा है। क्या बड़े होते-होते हमारी मानवीय संवेदनाये इतनी गिर जाती हैं कि हम अपने माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा भी नहीं बन सकते? प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा ने कहा की हमारे माता-पिता चाहें कितने भी भगवान के बड़े भक्त हो जायें लेकिन फिर भी वे हमें छोड़कर जाना नहीं चाहते। उन्हें सबसे ज्यादा खुशी अपने बच्चों के साथ रहने में मिलती है। विप्र फ़ाउंडेशन गुरुग्राम ने ओल्ड एज़ होम सेक्टर 4 गुरुग्राम के खाने पीने की एक साल की व्यवस्था को चलाने की ज़िम्मेदारी लेने निर्णय लिया है और इसका प्रभारी विफ़ा गुरुग्राम के वरिष्ठ सदस्य नरेन्द्र गौड़ को बनाया गया है। ज़िला महामंत्री अनिल अत्रि ने बताया की इसी संदर्भ में ज़िला रेड क्रॉस सोसाययटी के सहयोग से आज विप्र फ़ाउंडेशन धन्य हुआ की हमें यह सेवा अवसर मिला।

More from Zonal News