विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से विजयी विप्र बंधुओं का सम्मान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जालोर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से विजयी विप्र बंधुओं का सम्मान।

जालोर, 1 फ़रवरी 2021 । विप्र फाउण्डेशन जालोर द्वारा आज मातेश्वरी क्षेमंकरी माताजी तलहटी, भीनमाल में पंचायती राज चुनाव 2020 मे निर्वाचित सरपंच, पंचायती समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व प्रधान एवम् ब्राह्मण समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान विप्र गौरव आदरणीय छगनसिहजी राजपुरोहित, विधायक आहोर के मुख्य आतिथ्य, नारायणसिंहजी राजपुरोहित प्रधान जालोर, तुलसारामजी,विजेन्द्र कुमारजी बीडीओे, जोगारामजी, जैसारामजी पुरोहित, गोविन्दजी रावल, डा कीर्तिजी जोशी के विशिष्ट आतिथ्य व जिलाध्यक्ष महिपालसिहजी राजपुरोहित की अध्यक्षता में जालोर जिले के 24 सरपंच,14 पंचायत समिति सदस्य 3 प्रधान 6जिला परिषद सदस्यों सहित जिले की 131 विशिष्ट प्रतिभाओं का अतिथियों द्वारा साफा,शाॅल, दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह आदरणीय सांवलारामजी मोतीजी राजपुरोहित पालडी व आदरणीय खंगारजी पुरोहित खिरोडी का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूरे जालोर जिले के भाद्राजुन से वेडिया तक के विप्र गौरव बन्धु-बहिनो की भागीदारी रही। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए हमने सम्मानित प्रतिभाओं व विप्र फाउण्डेशन जालोर (महिला प्रकोष्ठ +यूवा प्रकोष्ठ ) समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यक्रम के मध्य में पूज्य शंकराचार्य पीठ खाण्डादेवल के पूज्य तीर्थानंदजी ब्रह्मचारी का आशीर्वाद मिला । कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेशन जालोर महिला जिला अध्यक्षा प्रेमलताजी श्रीमाली, महामंत्री मीनाजी शर्मा, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष ललितजी दवे,शुभमजी, पोकरमलजी दाधीच, मोहितजी मेगलवा, प्रकाशजी त्रिवेदी, सायला, विजयसिहजी साकरणा, कैलाशजी शर्मा भाद्राजुन, मुकेशजी जोशी रानीवाडा, ताराचन्दजी भारद्वाज, शंकरलालजी फतापुरा, जैठारामजी गौड, नरोतमजी त्रिवेदी, प्रदीपजी नागर,राजा शर्मा, ललितजी शर्मा, राजेन्द्रजी पुरोहित सांचोर, कनकराजजी सिवाडा, जगदीशजी पुरोहित, दिनेशजी सरपंच हाडेतर, महेशजी दवे सायला, हरचंदजी पुरोहित सारीयाणा, रूपराजजी पुरोहित मोरसीम, मोडजी पुरोहित लाखणी, मफतलालजी धुम्बडीया सहित हमारे कई विप्र गौरव बन्धु-बहिनो की उपस्थिति रही।

More from Zonal News