विप्र फाउंडेशन जोधपुर इकाई द्वारा 1000 मास्क का वितरण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जोधपुर 2 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन की ओर से कोरोना वायरस के बचाव के लिए पूरे देश में सात दिन में सात लाख मास्क वितरण करने की योजना के तहत बुधवार से जोधपुर में विप्र फाउंडेशन जोन-१सी की महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं द्वारा घर घर में मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। आज बृहस्पतिवार को शहर में 1000 मास्क वितरित किए जाएंगे। विप्र फाउंडेशन जोधपुर संभाग की कोऑर्डिनेटर श्रीमती मनीषा सारस्वत ने बताया की विप्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुशील ओझा के नेतृत्व में देशभर में यह काम आगामी हनुमान जयंती तक चलेगा। जोधपुर संभाग में 50000 मास्क वितरित करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर जोधपुर जिलाध्यक्ष श्री कैलाश सारस्वत ने बताया की मास्क का उत्पादन विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यगण कर रही है और अलग अलग टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क का वितरण किया जा रहा है।

More from Zonal News