विप्र फाउंडेशन जोन-१बी बीकानेर द्वारा निराश्रित पशुओं को चारा, मास्क और खाद्द्य सामग्री का वितरण।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

बीकानेर, 26 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ द्वारा लॉकडाउन के चलते निराश्रित और बेजुबान भूखे गौवंश को चारा और पौष्टिक पशु आहार दिया गया। युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने संकल्प करके प्रत्येक घर जा कर मास्क वितरित किये। साथ ही जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता अनुसार भोजन सामग्री बह वितरित की गयी जिसमे आटा, दाल, चावल, रिफाइन तेल, चीनी, चाय पत्ती,लाल मिर्च ,धनिया,हल्दी, नमक, आलू सहित रसोई का पूरा सामान उपलब्ध है। इस पुनीत कार्य में श्री राजू पारीक क्रोन्या, श्री मुकेश सारस्वत, अरुण कल्ला, मुरली पारीक, श्याम, महेश तिवाड़ी, राजू स्वामी, महेश सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।विप्र युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने एक अभियान के तहत घर-घर जा कर सभी को अपने घर में ही रहने की हिदायत दी।

More from Zonal News