विप्र फाउंडेशन जोन-१० की बैठक में भावी आयोजन पर चर्चा।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

रायरंगपुर, 19 दिसंबर 2019। रायरंगपुर स्थित चौबे धर्मशाला में विप्र फाउंडेशन की जोन-१० की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 19 जनवरी को नगर में होने वाले विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। विप्र फाउंडेशन जोन-१० के प्रदेशाध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा के आदेशानुसार बैठक की गयी जिसमे प्रस्तावित विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। इस प्रस्तावित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का भी आयोजन किया जायेगा। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा ने की जबकि संचालन श्री राम अवतार शर्मा ने किया। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम अवतार शर्मा, प्रदेश सचिव श्री जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा, विफा संबलपुर जिलाध्यक्ष श्री शरद शर्मा, विफा रायरंगपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, विष्णु शर्मा, श्री रवि शर्मा, श्री बद्री शर्मा सहित प्रमुख कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

More from Zonal News