मुम्बई 18 अक्टूबर 2018। मलाड़ वेस्ट स्थित एएसपी ऑडिटोरियम में विप्र फाउंडेशन महाराष्ट्र प्रदेश जोन-12 की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने 18 अक्टूबर विजयोत्सव के दिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर नानी बाई को मायरो मर्मस्पर्शी और संगीतमय नाटक का भी मंचन किया गया। विफा महाराष्ट्र जोन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में विफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थापक सुशील ओझा उपस्थित थे। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एन. श्रीमाली, महावीर प्रसाद सोती एवं आर.बी. शर्मा, विफा के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकिशन जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सीए सुनील शर्मा और प्रमुख वास्तुविद् एवं विफा के संरक्षक डी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विप्र फांउडेशन के अब तक के सफर पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'दृढ़ता से बढ़ता कारवां' का भी विमोचन किया गया। विफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने सामाजिक जागृति और एकता पर बल दिया तथा कहा कि अलग-अलग गोत्रों में बंटा समाज जब तक एक नहीं होगा तब तक ब्राह्मण समाज का भला नहीं हो सकता है। उन्होंंने राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मणों के घटते प्रतिनिधित्व पर भी चिंता प्रकट की। विफा के संस्थापक सुशील ओझा ने विफा के कार्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज आज प्रगति पथ पर है। ब्राह्मण भी उद्योगपति के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। विफा ने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज चेतना का जो बीड़ा उठाया है उसके भी प्रतिफल नजर आने लगे हैं। विफा महाराष्ट्र जोन 12 के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र झिरमिरिया के नेतृत्व में गठित प्रांतीय कार्यकारिणी ने समाज हित में कार्य करने की भगवान परशुराम के नाम की शपथ ली। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को विफा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सीए सुनील शर्मा ने शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में राजेन्द्र झिरमिरिया के अलावा श्रीप्रकाश जालुका, सीएमए बृजमोहन शर्मा, विश्वनाथ जोशी, राजेन्द्र शर्मा हरिओम, पवन शर्मा रूंथला ने उपाध्यक्ष, सुरेश चोटिया व सीए उमेश शर्मा ने प्रांतीय महामंत्री और सीए मनोज शर्मा ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इसी प्रकार राधेश्याम पीपलवा, सीए सुमित शर्मा, मधुसुदन शर्मा, प्रमोद इंदौरिया, गौरव शर्मा एवं प्रेम बियाला ने प्रांतीय सचिव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती संतोष पंतजलि शर्मा, महासचिव मृदु महर्षि गौड़, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप एम. शर्मा, महासचिव विदेह श्रीकिशन जोशी तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली। विफा मीरा भायदंर के जिलाध्यक्ष सीए दयाराम पालीवाल, ठाणे के जिलाध्यक्ष महावीर तवाणियां, औरंगाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष सीए सी. एम. शर्मा ने भी शपथ ली। प्रारंभ में विफा महाराष्ट्र जोन 12 के प्रांतीय अध्यक्ष राजेन्द्र झिरमिरिया ने सभी आंगतुकों अतिथियों का स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण में भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र की प्रांतीय कार्यकारिणी अपने दो वर्ष के कार्यकाल में समाजोत्थान के कार्यक्रमों में जुटी रहकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
विप्र फाउंडेशन जोन-१२ महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी ने ली शपथ।
This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें
More from Zonal News
Preparations gather pace for unveiling of ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund
Preparations for the grand unveiling of the ‘Statue of Strength’ at Shri Parshuram Kund are gathering pace. As part of…
Grand Nandotsav celebrated with joy in Guwahati
There is joy in Nand's house, glory to Kanhaiya Lal! The Women's Wing of the Guwahati Chapter, a unit of Vipra…
Special meeting on preparations for Rishi Panchami Udyapan
Special meeting on Rishi Panchami Udyapan preparations A city-level meeting of Vipra Foundation discussed the…