विप्र फाउंडेशन जोन-१६ के पदाधिकारियों को केन्द्रीय कार्यकारिणी में स्थान।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

विप्र फाउंडेशन जोन-१६ के पदाधिकारियों को केन्द्रीय कार्यकारिणी में स्थान।

हैदराबाद, 27 मई 2020। आज विप्र फाउण्डेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ज़ूम पर संपन हुई जिसमें अप्रैल २०२० से मार्च २०२२ तक के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं महामंत्री, राष्ट्रीय प्रभारी, संरक्षक आदि मनोनीत किए गए। तेलंगाना के श्री भगवान व्यास को राष्ट्रीय मंत्री पद पर पुनः मनोनीत किया गया। श्रीमती किरण देवी व्यास, श्री अनिल गौड़ एवम् श्री केशव शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है। जोन-१६ की प्रदेश कार्यकारिणी में श्री हरिनारायण व्यास को पुनः प्रदेशाध्यक्ष और श्री मदन गोपाल व्यास एवम् श्री C A आशीष जोशी को महामंत्री मनोनीत किया गया है। अन्य पद हेतु ज़ोन के अध्यक्ष को दायित्व दिया गया की वह सबसे विचार विमर्श कर मनोनीत करे।

More from Zonal News