विप्र फाउंडेशन जोन-१६ द्वारा प्रस्तावित क्रिकेट महासंग्राम के लिये ड्रा ।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

हैदराबाद, 30 नवम्बर 2019। विप्र फाउंडेशन जोन-१६ द्वारा एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमे हैदराबाद में विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी 15 दिसंबर से 26 जनवरी 2020 तक आयोजित क्रिकेट महासंग्राम के लिये ड्रा निकाला गया। तेलंगाना प्रान्त के अध्यक्ष श्री हरिनारायण व्यास ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर से 26 जनवरी 2020 तक आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्राह्मण समाज के युवाओं की 10 टीमें भाग ले रही हैं। श्री व्यास ने कहा कि खेल व प्रतियोगिता द्वारा युवाओं को विप्र फाउंडेशन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। और व्यास ने बताया कि इस क्रिकेट महासंग्राम के प्रति युवा वर्ग में खासा उत्साह है व पूरा समाज एकजुटता के साथ सक्रिय हुआ है।

More from Zonal News