विप्र फाउंडेशन जोन-१, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक संपन्न।

Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 18 सितम्बर 2019। जयपुर के विधानसभा स्थित होटल इंडियाना मे विप्र फाउंडेशन जोन-१, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील उदैईया के नेतृत्व मे एक परिचयात्मक मिलन समारोह और प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गए सब का परिचय आदान प्रदान किया गया और साथ ही विभिन्न विषय पर चर्चाये की गयी। इस परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील उदेइया ने की। महामंत्री श्री अजय पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जोन-१, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है जिसमे अध्यक्ष-१, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-९, उपाध्यक्ष-१३, प्रदेश महामंत्री-२, प्रदेश संगठन मंत्री-१४, प्रदेश सचिव-२, प्रदेश प्रचार मंत्री-५ और एक जयपुर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-१, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील उदैईया ने पधारे हुए समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी।

More from Zonal News