विप्र फाउंडेशन जोन-१ युवा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न।

Zonal News Zonal News

This news item is available in Hindi only. हिन्दी में देखें

जयपुर, 17 अक्टूबर 2019। जयपुर के ग्रीन हेवेन्स मैरेज गार्डेन में विप्र फाउंडेशन जोन-1 युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक रखी गयी। इस बैठक की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुनील उदेईया ने की। श्री सुनील उदेईया ने जानकारी दी कि आगामी ३ नवम्बर २०१९ को विप्र फाउंडेशन जोन-1 युवा प्रकोष्ठ एक बहु उद्देशीय कार्यक्रम ग्रीन हेवेन्स मैरेज गार्डेन में होना प्रस्तावित है जिसमे "दीपावली स्नेह मिलन" "विप्र गौरव सम्मान" और अन्नकूट प्रसाद का भव्य कार्यक्रम होगा। सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस प्रस्ताव को पारित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रुपरेखा और कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और कार्यकारिणी सदस्यों सहित कारोब २० कार्यकर्त्ता बैठक में उपस्थित थे।

More from Zonal News